इंदौर में सैलून और ब्यूटी पार्लर में टॉवल साथ ले जाना किया गया अनिवार्य

प्रदेश, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार

Updated On 19 Jun 2020,

इंदौर, मध्यप्रदेश। इंदौर में कोरोना संक्रमण के बीच इंदौर में आज से हेयर कटिंग, सैलून और ब्यूटी पार्लर खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। ग्राहकों को टॉवल साथ ले जाना अनिवार्य किया गया है। सुबह 7:00 से रात 8:00 बजे सैलून और ब्यूटी पार्लर को खोलने के आदेश दिए गए है।

आपको बता दें इंदौर में आज 55 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज और मिले हैं। अब एक्टिव मरीज़ों की संख्या 908 हो गई है। अब तक 3149 मरीज हो डिस्चार्ज हो चुके हैं। 4 और मौत की भी पुष्टि हुई है। यहां अब तक 189 मौतें हो चुकी हैं।  इसके साथ ही जिले में कुल मरीज़ों संख्या हुई 4246 पहुंच गई है। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

गुरुवार को प्रदेशभर में 182 नए मामले सामने आए थे। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हजार 481 हो गई। वहीं अब तक 8 हजार 632 मरीज ठीक हो चुके हैं।

 

 

Leave a Reply